इच्छा मृत्यु पानें वाले,हरीश राणा की मौत, 11 मार्च को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी थी,,,,
हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली । PTIने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है 31 साल की हरीश 13 साल से कोमा में थे । सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी थी यह देश का पहला मामला है जिसने किसी को इच्छा मृत्यु दी गई है । 14 मार्च को हरीश राणा को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था एम्स प्रशासन ने 16 मार्च को हरीश राणा की फीडिंग ट्यूब (खाने की नली) हटा दी थी ।एम्स में हरीश को पैसिव यूथिनिसिया दिया गया इसका मतलब होता है किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए ताकि मरीज को प्राकृतिक रूप से मौत हो सके