logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी मुजफ्फरनगर में हुईं सम्मानित - मेरा वजूद फाउंडेशन ने 50 विभूतियों का किया सम्मान

मेरठ/मुजफ्फरनगर - सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी को उनके सामाजिक योगदान के लिए मेरा वजूद फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस कार्यक्रम में कुल 50 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अद्भुत हुनर, आत्मविश्वास और उत्साह को दुनिया के सामने दिखाया है और मंच गौरवान्वित किया है।
इस कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्र से अपने हुनर प्रतिभा से समाज को नवचेतना व जाग्रति से विशेष पहचान बनाने वाले 50विभूतियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है।
सभी को एक मंच पर लाकर सम्मानित करने का उद्देश्य यही है कि हर विधा के विशेषज्ञ एक साथ समाज उत्थान का कार्य करें।मेरठ से इसी क्रम में ज्योतिष के क्षेत्र में विगत 20वर्षों के कार्यरत ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी एडवोकेट मेरठ प्रभारी आशा त्यागी प्रभारी ज्योतिष शिक्षा विभाग आई आई एम टी विश्वविद्यालय मेरठ को भी सम्मानित किया गया। उनके द्वारा पढाये हुए ज्योतिष छात्र छात्रा ज्योतिष जगत में आनलाइन आफलाइन अपनी पहचान बनाकर सम्मानित ज्योतिषी बन चुके है।आशा त्यागी ने अपनी स्पीच में बताया आई आई एम टी विश्वविद्यालय में ज्योतिष विषय विगत वर्ष से यू जी सी के मानक के तहत पढाया जा रहा है। देश-विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओ को 100%कैम्पस प्लेसमेंट के अंतर्गत अभी से 50%का कराया जा चुका है।
बी ए में मेजर और माइनर विषय के रूप में ज्योतिष इस वर्ष से पढाया जाएगा।स्वरोजगार की और ये अग्रणी कदम है। आशा त्यागी जी अपने चांसलर सर आदरणीय योगेश मोहन गुप्ता जी को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि उनके दिशानिर्देश में ज्योतिष हब मेरठ बनेगा और विश्व का पहला विश्वविद्यालय जिसमें ज्योतिष विषय को इतना व्यापक रूप से स्थापित किया है ।।इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में एक जग्रति का आवाहन होता है। ज्योतिष जीने की एक कला है जीवन में आने वाली घटनाओ का पूर्वानुमान कर जातक को जागरूक बनाता है। कैरियर के क्षेत्र में, युवाओ को भटकाव से रोकने में सहायक है।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल प्रमोद सहगल जी,स्वामी तेजस्विता जी,श्रुतिधरा आर्य जी,श्री कुंवर शेखर विजेन्द्र जी,डा0आर एम तिवारी जी,,श्रीमान खुश पुरानी,आदरणीय कुंवर पंवार जी प्रत्युष गोयल जी रहे।
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जडौदा मुजफ्फरनगर में इसका आयोजन किया गया। सभी अतिथियों व सम्मानित विभुतियों को लंच का शानदार इंतजाम कालेज की ओर से किया गया।


18
3641 views

Comment