फरेंदा में विकास की रफ्तार तेज — विधायक वीरेंद्र चौधरी ने 8 संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण
फरेंदा/महाराजगंज।
क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए फरेंदा के लोकप्रिय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने थाना क्षेत्र के मैनहवा बहदुरी बाजार में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 8 महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का विधिवत लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है।
लोकार्पण के बाद विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। इन मार्गों के निर्माण से न केवल गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास है और जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करना उनका कर्तव्य है। आने वाले समय में भी ऐसे कई विकास कार्य क्षेत्र में किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान...
कुंजबिहारी निषाद, इंसाफ अली,युवा समाज सेवी (सेठ),प्रभाकर दुबे,दुर्गेश निषाद, शशांक राय,मोहम्मद शमी,समसुज्जोहा, राजकुमार यादव,महमूद आलम,रामकेवल निषाद,आरिफ खान,रामवध, जावेद, शिवेंद्र मिश्रा,अब्दुल रहमान खान,प्रकास वर्मा,लक्ष्मीकान्त,विपिन ,अफताब खान,हनुमान प्रसाद,परवेज आलम, महेश शर्मा, सहीत सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
संवाददाता :- सेठ...