logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

@खारा सरकारी विद्यालय के आगे अवरोधक (जम्प) बनाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी और PWD को लिखा पत्र !

# खारा (सांचोर) के स्थानीय लोगो द्वारा खारा में स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आगे जम्प ( अवरोधक ) निर्माण को लेकर PWD सांचोर व स्थानीय ग्राम प्रशासन को पत्र लिख कर जम्प निर्माण हेतु आग्रह किया | लोगो का कहना है कि जालोर - सांचोर वाया भीनमाल , करड़ा मुख्य सड़क होने से व्हीकल तेज रफ़्तार से चलते है तथा सरकारी विद्यालय के आगे से मुख्य सड़क निकलने से हादसे का डर हर समय रहता है, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने जम्प निर्माण हेतु ग्राम पंचायत और PWD के नाम पत्र लिखा | स्थानीय ग्राम के VDO श्री भजन लाल विश्नोई को पत्र के माध्यम से जम्प निर्माण के लिए आग्रह किया | मौके पर श्री देवीलाल सोनी, गणपत सिंह भादू, उत्तम सिंह (रोजगार सहायक), मोहनजी कुराड़ा, दुर्गा राम, अशोक जी कुराड़ा, रेवाराम सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे |
रिपोर्टर @ भागीरथ विश्नोई खारा, सांचोर

279
16438 views

Comment