नगर परिषद बदनावर के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन श्री बैजनाथ महादेव मेला 2026 बहुत-बहुत उम्दा आयोजन किया ।
Badnawar-Dhar : AIMA Raju Gajbhiye (Sitaram) Social Media Activities.
बदनावर में नगर परिषद द्वारा आयोजित विख्यात बैजनाथ महादेव फूल डोल मेले के अवसर पर सोमवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद किया और युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया। यह आयोजन मध्यरात्रि तक चला, जिसमें कवियों को खूब सराहना मिली। इस कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बाधा ।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह पिपलीपाड़ा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, भाजपा नेता मनोज ऊंटवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, राजेंद्र सराफ, प्रितेश सिंह पंवार, देवेंद्र मोदी और नारायण सिंह देवड़ा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मंच पर मौजूद थे।
नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, सीएमओ लाल सिंह राठौर, मेला समिति अध्यक्ष चेनाबाई भेरूलाल डामर और पार्षदों में भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता संतोष चौहान, दीपक जाधव, झन्नुबाई सिर्वी, संतोष राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, बबिता चेतन नागल ने अतिथियों का स्वागत किया।
नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, सीएमओ लाल सिंह राठौर, मेला समिति अध्यक्ष चेनाबाई भेरूलाल डामर और पार्षदों में भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता संतोष चौहान, दीपक जाधव, झन्नुबाई सिर्वी, संतोष राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, बबिता चेतन नागल ने अतिथियों का स्वागत किया।
नपाध्यक्ष मीना शेखर यादव ने अपने स्वागत भाषण में मेले में नगर परिषद द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने 25 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर नगर के 10 साल से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क मेला दिखाने और झूले झुलाने की घोषणा भी की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव ने अपने संबोधन में कहा कि मेला हमारी वर्षों पुरानी वैभवशाली परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने इसकी भव्यता बढ़ाने पर जोर दिया। दत्तीगांव ने 130 वर्षों से चली आ रही इस मेला आयोजन की परंपरा को जीवित रखने को गर्व की बात बताया। उन्होंने मेले को भारतीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत की पहचान बताते हुए सभी धर्मों और जातियों के लोगों से आपसी प्रेम के साथ मेले का आनंद लेने की अपील की।
दत्तीगांव ने बैजनाथ महादेव मंदिर को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके जीर्णोद्धार के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर राशि स्वीकृत करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री पिपलीपाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोलंकी ने किया, जबकि आभार मेला समिति अध्यक्ष चेनाबाई भेरूलाल डामर ने व्यक्त किया।
कवि सम्मेलन का श्रीगणेश मेरठ से आई डा शुभम त्यागी ने सरस्वती वंदना की , फिर स्थानीय कवि गोपाल कावलिया ने ओपनिंग करके हास्य का वातावरण बनाया, इनके बाद बेटमा से आए श्याम खत्री नै अपने स्वयं पर कटाक्ष करते हुए समां बांधा फिर बदनावर के लोकप्रिय गीतकार अमितोष माथुर मीत ने अपने गीत और मुक्तकों से गजब का माहौल बनाया,उनकी वृद्धाश्रम की ग़ज़ल को खूब तालियां मिली, आगे कवि सम्मेलन क्रमश अशोक चारण वीर रस जयपुर, बलवंत बल्लु हास्य-व्यंग्य ऋषभदेव, अशोक नागर शाजापुर, कवियत्री शुभम त्यागी मेरठ से होता हुआ वरीष्ठ गीतकार कोटा के श्री जगदीश सोलंकी तक आया जिन्होंने अपनी ख्याति अनुरूप लगभग पौन घंटे कविता पाठ करके श्रोताओं को तृप्त करते हुए कार्यक्रम का शिखर कलश रखा कवि सम्मेलन का सफल सरस और कहा हुआ संचालन राष्ट्रीय कवि बदनावर के राकेश मोहन शर्मा ने किया आभार नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना शेखर यादव ने माना देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन में श्रोता देर-रात तक डटे रहे।