logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनपद बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा अवसर पर राजा रितेश सिंह, जो कि आदरणीय स्वर्गीय राजा राजीव सिंह जी के सुपुत्र हैं, कार्यक्रम में शामिल हुए

जनपद बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक पूरे डलई के ग्राम खजुरी में ईद मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन
जनपद बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक पूरे डलई के ग्राम खजुरी में ईद मिलन के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान के आवास पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजा रितेश सिंह, जो कि आदरणीय स्वर्गीय राजा राजीव सिंह जी के सुपुत्र हैं, कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राजा राजीव सिंह जी समाजवादी पार्टी (सपा) से विधायक रह चुके थे तथा मंत्री पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
कार्यक्रम में रिंकू जी भी उपस्थित रहे।
साथ ही ग्राम प्रधान के छोटे भाई सादाब अहमद, मोहम्मद शबीर, गुड्डू सहित गाँव के कई सम्मानित लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर ईद की खुशियाँ साझा कीं और आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।रिपोर्ट:
मुहम्मद कासिफ
संस्थापक एवं संपादक, लोक भारत 24 न्यूज़ चैनल
उपाध्यक्ष, भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जनशिकायत परिषद, उत्तर प्रदेश
AIMA मीडिया रिपोर्टर

55
5853 views

Comment