माड़ावदी से दुपडावदा पक्की सड़क निर्माण को लेकर बसंत मालपानी करेंगे पद यात्रा
*पक्की सड़क निर्माण को लेकर मालपानी करेंगे मडावदी से दुपड़ावदा तक पदयात्रा*
*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
नागदा(निप्र)- नागदा-खाचरोद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुपड़ावदा से मडावदी तक लगभग 2.5 किलोमीटर का मार्ग अभी कच्चा और ऊबड़ खाबड़ है। दोनो गांव के ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से उक्त मार्ग को डामर रोड पक्का निर्माण कराने की मांग की है क्युंकि ग्राम मडावदी और दुपड़ावदा एक ही पंचायत में आते है। चुँकि पंचायत भवन दुपड़ावदा में बना है इसलिए पंचायत से संबंधित सभी कामों के लिए मडावदी के ग्रामीणों को दुपड़ावदा 8 किलोमीटर का चक्कर काटकर आना पड़ता है।
यह जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर ने बताया की दोनो गावों के बीच 2.5 किलो मीटर की डामर सड़क निर्माण की मांग को लेकर 25 मार्च बुधवार को सुबह 10 बजे कांग्रेस नेता बसंत मालपानी ग्रामीणजनों के साथ उक्त मार्ग पर पैदल यात्रा कर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे।
पदयात्रा ग्राम मडावदी से प्रारंभ होकर ग्राम दुपड़ावदा पर समाप्त होगी। इसके पश्चात खाचरोद तहसील कार्यालय पर जाकर ज्ञापन दिया जाएगा।