मिडिल ईस्ट (West Asia) की स्थिति के चलते CBSE ने जारी की 10 वीं बोर्ड रिज़ल्ट २०२६ के लिए नईं assessment policy
ईरान–इज़राइल/अमेरिका तनाव के कारण कई Middle East देशों (जैसे UAE, Qatar, Saudi Arabia, Kuwait, Oman, Bahrain, Iran) में
CBSE Class 10 की कुछ परीक्षाएँ रद्द कर दी गई थी।
छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।
अब CBSE ने “average-based formula” लागू किया है जिससे छात्रों का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो सके| नई पालिसी को कुछ इस तरह से समझा जा सकता है -
✔️ अगर छात्र ने सभी पेपर दिए:
रिज़ल्ट पूरी तरह असली नंबर (actual marks) पर बनेगा।
✔️ अगर 4 पेपर दिए:
Best 3 subjects का average लेकर बाकी विषयों के नंबर दिए जाएंगे।
✔️ अगर 3 पेपर दिए:
Best 2 subjects का average लिया जाएगा।
✔️ अगर 2 पेपर दिए:
उन्हीं 2 subjects के average से बाकी subjects के नंबर बनेंगे।
उदहारण के लिए :
एक छात्र ने अंग्रेजी , गणित और विज्ञानं की परीक्षा दी जिसमे उसे क्रमशः 70, 80, 90 अंक प्राप्त हुए |
इनका औसत 80 हुआ, अतः अब छात्र को बचे हुए विषयों में सामाजिक विज्ञान, हिन्दी में 80 -80 अंक मिलेंगे |
नई पालिसी के अनुसार अंग्रेजी- 70, गणित - 80 , विज्ञान- 90, सामाजिक विज्ञान - 80 , हिन्दी- 80 अंक मिलेंगे |
कक्षा 12 वीं के लिए अलग से पालिसी जारी की जाएगी |