logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खोधला पहाड़ स्थित माता लाखन दाई धाम में भक्तों का सैलाब, सुविधाओं की मांग तेज


समाचार: जगदीश जायसवाल
उदयपुर मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर खोधला पहाड़ में विराजमान माता लाखन दाई, जो मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में पूजी जाती हैं, चैत नवरात्र के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई हैं। वर्षों पुरानी मान्यता के अनुसार यहां हर वर्ष नवरात्रि में माता का दरबार सजता है, जहां दूर-दूर से भक्त दर्शन हेतु पहुंचते हैं।
माता लाखन दाई धाम के विकास में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टी एस बाबा) का विशेष योगदान रहा है। उनके द्वारा दो बार सीढ़ी निर्माण कराया गया, साथ ही धाम परिसर में सेट (शेड) निर्माण और विद्युत बाध यंत्र भी प्रदान किए गए। समय-समय पर उनके द्वारा धाम के लिए सहयोग मिलता रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
इसी कड़ी में आज स्थानीय जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, पूर्व सरपंच मोहर साय, युवा कांग्रेस नेता जगदीश जायसवाल सहित अन्य ग्रामवासियों ने माता लाखन दाई के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
चैत नवरात्र के दौरान माता लाखन दाई धाम में भक्तों की निरंतर भीड़ बनी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।

17
295 views

Comment