logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यूपीएससी में तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले एकांश ढुल को कुलपति प्रो. सुदेश द्वारा किया गया सम्मानित

खानपुर कलां, 24 मार्च।
भारत भर में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले यूपीएससी में तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले एकांश ढुल को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश द्वारा सम्मानित किया गया। गाँव खानपुर कलां में आयोजित एक  सम्मान समारोह मेंएकांश की उल्लेखनीय उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुदेश ने एकांश  ढुल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा किएकांश जैसे प्रतिभाशाली युवा देश की असली ताकत हैं, जो अपने परिश्रम से न केवल अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं, बल्कि राष्ट्र को भी गौरवान्वित करते हैं।युवाओं के लिए अपना संदेश देते हुए कुलपति ने कहा, “आज का युवा असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। यदि वह सही दिशा, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़े, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। असफलताओं से सीख कर आगे बढ़ना और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना ही सफलता का मूल मंत्र है। युवा वर्ग को चाहिए कि वे अपने कौशल का विकास करें, नवाचार को अपनाएं और समाज व राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।”इस अवसर पर एकांश  ढुल ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को देते हुए कहा, “यह उपलब्धि मेरे लिए बहुत प्रेरणादायक है। मैंने हमेशा अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हुए नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी की। कठिन समय में भी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करता रहा। मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे खुद पर विश्वास रखें, मेहनत करें और कभी भी अपने सपनों को छोटा न समझें।”फोटो कैप्शन :-02 & 03 एकांश ढुल को सम्मानित करते कुलपति प्रो सुदेश। 

0
0 views

Comment