logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाज़ियाबाद में शहीद दिवस पर सेल्यूट तिरंगा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाज़ियाबाद। शहीद दिवस के अवसर पर सैल्यूट तिरंगा संगठन की उत्तर प्रदेश टीम द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव थापर की पावन स्मृति में निकाली गई।



तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, और आमजन ने भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा लहराता हुआ नजर आया और पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।



इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, बृज पाल तेवतिया एवं सच्चिदानंद पोखरियाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना एवं शहीदों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशप्रेम का संदेश फैलाया।

6
1801 views

Comment