logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा पर तीखा हमला, बोले—जनता को गुमराह कर रही पार्टी


रायबरेली। बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। शहर के डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित राजन जी महाराज की रामकथा में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने महिलाओं को 40 हजार रुपये देने के वादे को लेकर सपा को घेरा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी चार बार सत्ता में रह चुकी है, लेकिन अब जनता को गुमराह करने के नए तरीके अपना रही है। सपा शासनकाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “तब बेटियां कहती थीं—देख सपाई, बिटिया घबराई।”
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है और अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और रामकथा का आयोजन धार्मिक माहौल में संपन्न हुआ।

6
313 views

Comment