logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेहड़ नेशनल हाईवे पर हादसा, दिव्यांग युवक घायल।

(बिजनौर): रेहड़ नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक दिव्यांग युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तिपहिया साइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दहलावाला निवासी मोहम्मद रिहान अहमद अपने दिव्यांग तहरे भाई मोहम्मद अनवर को छतरिपट्टा गांव से घर ला रहे थे। अनवर की तिपहिया साइकिल खराब होने के कारण रिहान उसे अपनी बाइक से धकेलते हुए ला रहे थे, जिस पर अनवर सवार थे।

जैसे ही वे रेहड़ बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तिपहिया साइकिल अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अनवर को रेहड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

3
520 views

Comment