logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बगैर नम्बर प्लेट के वाहनों से खनिज पदार्थों का परिवहन न होने दें, करें सख्त कार्रवाई

बगैर नम्बर प्लेट के वाहनों से खनिज पदार्थों का परिवहन न होने दें, करें सख्त कार्रवाई

खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

बगैर नम्बर प्लेट के खनिज पदार्थों का परिवहन करते हुए जो वाहन मिलें, उन वाहनों के खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करें। साथ ही नम्बर प्लेट से नम्बर मिटाने की प्रवृत्ति को भी कड़ाई से रोकें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खनिज विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम को हिदायत दी कि वे अवैध उत्खनन को सख्ती से रोकने की मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-चैकपोस्ट के माध्यम से बिना नम्बर के गुजरने वाले वाहनों को पकड़ें और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। साथ ही खनिज पदार्थों का परिवहन कर रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने वाहनों में रेडियम लगवाने के लिये भी कहा।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सोनचिरैया अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन पर विशेष ध्यान रखें। इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन की जुर्रत करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, एडीएम श्री सी बी प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर, जिले के एसडीएम, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व खनिज अधिकारी मौजूद थे।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

11
791 views

Comment