logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार में कौन संभालेगा नीतीश कुमार की सत्ता का बागडोर?

बिहार में कौन संभालेगा नीतीश कुमार की सत्ता का बागडोर? यह सवाल लेकर बीजेपी इधर उधर घूमती रही. चर्चा भी करती रही. मीडिया में कभी इसका, कभी उसका नाम उछलता रहा. कहने को तो ये कहा जा रहा था कि समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के बाद नीतीश कुमार इस यात्रा को विराम देंगे. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो समृद्धि यात्रा के पांचवे चरण के साथ हो लिए. आज से शुरू हुई यात्रा को अभी 8 जिलों से गुजरना है. तो क्या नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा की एक निरंतरता के अलावा कुछ नहीं सोच रहे हैं? राजनीतिक गलियारों की माने तो नहीं! दरअसल सरकार को लेकर जो पेच फंसा है ,जदयू पूर्णतः समाधान के बाद ही अपना अगला पता खोलना चाहता है. क्या है वह पेच?

जबसे यह चर्चा आम हुई है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और राज्यसभा जायेंगे, एनडीए के भीतर गृह विभाग को लेकर रस्साकसी जारी है. पुराना फॉर्मूला था कि जो सीएम होगा वह गृह विभाग अपने पास रखेगा. वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद स्थितियां बदली और गृह विभाग भाजपा ने लिया. तब भाजपा के भीतर इसे गौरव के रूप प्रोजेक्ट किया कि दो दशक के बाद गृह विभाग इनके कब्जे में आया. अब जब मुख्यमंत्री बीजेपी का होना तय हो गया तो नए समीकरण के तहत जदयू गृह विभाग को लेकर अड़ी हुई है. बीजेपी गृह विभाग में सम्राट चौधरी मॉडल चलाना चाहती है,और जो पॉपुलैरिटी हासिल की है उसे छोड़ना नहीं चाहती है.
#Bihar sarkar #Bihar political #AiMA MEDIA

1
737 views

Comment