logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस मुख्यालय भोपाल में आयोजित ईद मिलान कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय, भोपाल में आज सादगी, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को ईद की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
ईद का पावन पर्व प्रेम, करुणा, सह-अस्तित्व और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। मध्यप्रदेश पुलिस इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में शांति, विश्वास और सामुदायिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
प्रदेशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ।

0
0 views

Comment