सुरेश डिंडा बने महाराजा सूरजमल संगठन, भारत के प्रदेशाध्यक्ष
अभियान आज तक यशपाल सोलंकी भरतपुर। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि सुरेश डिंडा को प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान (मुख्यधारा) के पद पर आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सुरेश डिंडा अपने संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं निष्ठा के साथ राजस्थान प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे तथा संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेंगे। यह नियुक्ति महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) के संगठन अध्यक्ष – मनोज कुमार इंदौलिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. चौधरी के निर्देशन, सहमति एवं अनुमोदन से की गई है। संगठन द्वारा यह निर्णय सुरेश डिंडा की सामाजिक सक्रियता, कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया है। महाराजा सूरजमल संगठन, भारत (MSSB) की ओर से सुरेश डिंडा जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उनके सफल, सशक्त और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की जाती हैं।