logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टुंडी में शांति समिति की बैठक, निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा रामनवमी जुलूस


धनबाद: टुंडी थाना परिसर में सोमवार को रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उमाशंकर ने की।

बैठक में सभी पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा और इसमें किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं होगा।

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की भी बात कही। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर बीडीओ विशाल पाण्डेय, सीओ सुरेश कुमार वर्णवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे।

बैठक में सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग करने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का भरोसा दिलाया।

0
2302 views

Comment