प्रयागराज मे कोल्ड स्टोरेज को छत गिरने से 2 लोगो की मौत और दर्जन से ज्यादा घायल
प्रयागराज : फाफामउ छेत्र के चंदापुर कोल्ड स्टोरेज मे बिहार से आये कुछ लोग काफी दिनों से काम कर रहे थे। दैनिक कार्यशैली के जैसे सभी लोग खाना खा के अंदर सो गये। वही अमोनिया गैस लीकेज हो रहा था। धीरे धीरे गैस का रिसाव बढ़ गया किसी को पता तक नही चला। वही गैस रिसाव के चलते अमोनिया गैस की पाइप लाइन फट गई। जिससे कोल्ड स्टोर का छत ढह गया । वही छत के नीचे लेते हुए पूरे आदमी उसी के अंदर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम, और फायर ब्रिगेड का मिलकर राहत बचाव मे जुट करके कुछ आदमी को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। जिन्हे आनन फानन मे तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मलबे मे एक दर्जन से अधिक मजदूर दबे हुए है।