logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीगनी गौशाला का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे डीएम एसपी

भीम राजावत

कोंच। तहसील माधौगढ़ क्षेत्र स्थित मीगनी गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति, चारा पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्नेहपूर्वक गोवंश को गुड़ और चना भी खिलाया

गौशाला में पर्याप्त भूसा, हरा चारा एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था मिलने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोवंश के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और व्यवस्थाएं हर समय उच्च स्तर की बनी रहनी चाहिए

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पशुओं को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए, ताकि गोवंश को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौशाला की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए

34
4642 views

Comment