logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशीपुर-रामनगर हाईवे सरकार के विकास की पोल खोल रहा सरकार के दावे खोखले काशीपुर-रामनगर टूटी सड़क इसकी गवाही : अलका पाल

काशीपुर:-बुरी तरह से क्षतिग्रस्त काशीपुर से रामनगर जाने वाली नेशनल हाईवे सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काशीपुर_ रामनगर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि काशीपुर_ रामनगर नेशनल हाईवे लगभग 30 किमी की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिम कॉर्बेट पार्क से जोड़ने वाली यह सड़क सरकार के विकास की खुली पोल खोलती है। दुर्घटनाओं का सबक बन चुकी सड़क सरकार का मुंह चिढ़ाती है,लेकिन भाजपा सरकार काशीपुर के विकास की उपेक्षा कर रही हैं। वहीं एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर झूठा ढिंढोरा पीट रही है। इसका नमूना काशीपुर से रामनगर जाने वाली नेशनल हाईवे की सड़क है। अगर सरकार ने इसका शीघ्र निर्माण नहीं किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। काशीपुर की उपेक्षा सहन नहीं की जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एड., पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एड. विमल गुड़िया, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, अरुण चौहान, सुभाष पाल ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि काशीपुर के विकास के लिए सरकार ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और भाजपा के नेताओं नेताओं को काशीपुर_रामनगर नेशनल हाईवे की टूटी सड़क किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष,अलका पाल, प्रदेश महासचिव एआईसीसी सदस्य, अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, अर्पित मल्होत्रा,विनोद होंडा, अरुण चौहान, चंद्रभूषण डोभाल, संतोष मल्होत्रा, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल,अर्पित मेहरोत्रा, जितेंद्र सरस्वती , प्रदीप जोशी, संदीप चतुर्वेदी एड.,संजीव शर्मा, हनीफ अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिंधु , राकेश यादव, इंदर सिंह एड., गौरव चौधरी, सारिम सैफी,विनोद होंडा, रंजना गुप्ता, राकेश भगत,जगदीश पाल, अमित रावत, चंद्रभूषण डोभाल, विजय घड़ियाल,रवि पौपने, इलियास महागीर, शदान इकबाल आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1
89 views

Comment