logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छपारा में TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन

सिवनी जिले के छपारा तहसील में ‘TET शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा’ के बैनर तले शिक्षकों ने TET (Teacher Eligibility Test) अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें रखीं।

शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 1998 से 2013 के बीच नियुक्त हुए अनुभवी शिक्षकों पर अचानक TET अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। उनका तर्क है कि वे पिछले 20 से 22 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं, ऐसे में दोबारा परीक्षा का दबाव और अनिवार्य सेवानिवृत्ति जैसी शर्तें उनके भविष्य को लेकर असुरक्षा पैदा कर रही हैं।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने मांग की है कि जब तक सर्वोच्च न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आता, तब तक इस आदेश को स्थगित रखा जाए। साथ ही सरकार से इस मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने की भी अपील की गई है।

शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

36
1164 views

Comment