logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारंभ

बहराइच स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का आयोजन प्रारंभ किया गया,इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के विभिन्न जनपदों—गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, बहराइच, कुशीनगर एवं सिद्धार्थनगर—की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है, प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), बहराइच ने किया गया,इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना,अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित किया,कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह,सभी टीम मैनेजर, खिलाड़ीगण, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे,प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष आयोजन हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

16
862 views

Comment