logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगरा : महर्षि भगवान गौतम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

दिनांक: 22 मार्च 2026
बृजमंडल गौतम ब्राह्मण कल्याण समिति, आगरा के तत्वाधान में महर्षि भगवान गौतम जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगला पदी मार्ग से होते हुए पुरुषोत्तम नगर स्थित गोपाल वाटिका में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा के आरम्भ होने से पूर्व राधाकृष्ण मंदिर स्थित यज्ञशाला में एक महायज्ञ का आयोजन पं. श्री राजकुमार गौतम के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस यज्ञ में समिति के प्रमुख पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित कीं।
यज्ञ में मुख्य रूप से बृजमंडल गौतम ब्राह्मण कल्याण समिति के संयोजक श्री डी.सी. गौतम, अध्यक्ष श्री तरुण गौतम, ऑडिटर श्री ब्रजेश गौतम, प्रधान अध्यक्ष श्री योगेश गौतम, माध्यमिक संघ के महामंत्री श्री राजेश गौतम, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री नवीन गौतम, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ज्ञानेंद्र गौतम, संगठन के प्रचार मंत्री श्री पूरन चंद गौतम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री महावीर प्रसाद गौतम, श्री प्रेमचंद गौतम, श्री विजय शंकर सारस्वत सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
महायज्ञ के उपरांत शोभायात्रा का शुभारंभ बैंड-बाजों एवं आकर्षक झांकियों के साथ किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के समापन पर गोपाल वाटिका में भगवान महर्षि गौतम जी की आरती की गई तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ एवं इसमें समाज के लोगों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला।

3
67 views

Comment