logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस विभाग में तबादलों से हलचल, कई थानों की कमान बदली

नर्मदापुरम जिले के पुलिस महकमे में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के बाद हल्की हलचल का माहौल बन गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कई प्रमुख थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उषा मरावी को केसला थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम (रीडर) पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राहुल रायकवार को सोहागपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजेश दुबे को अजाक थाना नर्मदापुरम की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मदन पंवार को केसला थाना प्रभारी और उमाशंकर यादव को रक्षित केन्द्र में जिविशा एवं मॉनिटरिंग सेल का कार्य सौंपा गया है। निरीक्षक प्रवीण चौहान को डोलरिया थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए संजीव पंवार को इटारसी, कैलाश नारायण को रामपुर थाना प्रभारी, खुमान सिंह पटेल को शिवपुर थाना प्रभारी, मोनिका गौर को देहात नर्मदापुरम और विवेक यादव को पथरोटा थाना प्रभारी बनाया गया है। आकाशदीप पचाया को माखननगर, सुरेश चौहान को इटारसी और राहुल पटेल को शोभापुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापनों के बाद आने वाले समय में कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही

363
16879 views
1 shares

Comment