बहराइच जिले के थाना मोती पुर मे पार्सहना गांव मे. मुख्य मंत्री के आगमन पर कप्तान व डी आई जी मौक़े का निरिक्षण करते हुए
**प्रेस विज्ञप्ति**
दिनांक: 23.03.2026
**माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का उच्चस्तरीय निरीक्षण सम्पन्न**
आगामी दिनांक 25.03.2026 को थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच अंतर्गत ग्राम सेमरहना में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 23.03.2026 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक, बहराइच द्वारा कार्यक्रम स्थल का विस्तृत एवं उच्चस्तरीय भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समग्र समीक्षा करते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों सहित समस्त बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया। उच्चधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तैनात संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
**मीडिया सेल, बहराइच**