UNI दफ्तर में पत्रकारों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
*नई दिल्ली*
Press Club of India (PCI) ने United News of India (UNI) के दफ्तर में पत्रकारों के साथ हुई कथित बदसलूकी पर गहरा आघात जताया है। PCI ने अपने बयान में कहा कि रफी मार्ग स्थित UNI परिसर में जमीन विवाद से जुड़े कोर्ट आदेश के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पत्रकारों जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार बेहद चिंताजनक है।
प्रेस क्लब ने इस तरह की “जबरदस्ती और मनमानी” की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। PCI ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की तुरंत जांच कराई जाए और जो भी इस तरह के दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद मीडिया संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है और इसे प्रेस की स्वतंत्रता से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई *