logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जाटव समाज संस्थान खैरथल के चुनावों में हाथ सिलाई मशीन पैनल ने मारी बाजी,रसगोन बने अध्यक्ष

*जाटव समाज संस्थान खैरथल के चुनावों में हाथ सिलाई मशीन पैनल ने मारी बाजी, रसगोन बने अध्यक्ष*

खैरथल / हीरालाल भूरानी
शहर के श्रीजाटव समाज संस्थान के सम्पन्न हुए चुनावों में हाथ सिलाई पैनल के समस्त उम्मीदवारो ने भारी मतो से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वहीं अध्यक्ष पद पर राजेंद्र रसगोन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रघुवीर प्रसाद को 105 मतों से हराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल वर्मा ने परिणाम घोषित करते हुए सभी जीते हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वर्मा ने बताया की रविवार को सम्पन्न हुए चुनाव में कुल मतदाता 520 थे जिनमे 456 मतदाताओं ने निर्धारित समय तीन बजे तक अपना मत डाला। शाम चार बजे से मतो की गिनती आरम्भ हुई जो साढ़े सात बजे तक चली। परिणाम में सिलाई मशीन पैनल के राजेंद्र रसगोन 105 मतो से, संरक्षक रामचंदर कामरेड 126 मतो से, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मातादीन बिसारिया 73 मतो से, उपाध्यक्ष पद पर तीन पदों में बुधसिंह ठेकेदार, कालूराम, रामरतन जोरिया क्रमशः 57,40,39 मतो से विजयी रहे। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राजपाल उर्फ राजु 57 मतो से, सह कोषाध्यक्ष तिलक राज 83 मतो से, व्यवस्थापक पद पर मनोज बुराहड़िया 70 मतो से, सांस्कृतिक मंत्री पद पर प्रहलाद कुमार 73 मतो से, महिला सदस्य गोमती देवी 70 मतो से एवं ममता देवी 40 मतो से विजयी रहे। मतगणना समाप्ति पर पैनल के सदस्यों व कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया और मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।

0
88 views

Comment