logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चैती छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत


पटना/रांची, 23 मार्च 2026: Chhath Puja के दूसरे दिन आज खरना पूरे बिहार और झारखंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम को खरना प्रसाद ग्रहण करेंगी, जिसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होगा।

पटना गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित रांची,जमशेदपुर,धनबाद,बोकारो और देवघर में घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं।

गंगा, पुनपुन, सोन, दामोदर और सुवर्णरेखा जैसी नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और संवेदनशील घाटों की पहचान की है।

खरना के बाद व्रती महिलाएं 24 मार्च को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को उषा अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। पूरे क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

4
3089 views

Comment