logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PM मोदी बने सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8931 दिन का कार्यकाल पूरा कर सबसे लंबे समय तक शासन करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड आपने नाम कर लिया है. जी हां, बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कुल सेवा अवधि अब सबसे लंबी हो गई है और इसी के साथ उन्होंने 8931 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस उपलब्धि पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

यह रिकॉर्ड पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिन्होंने 8930 दिनों तक शासन किया था. मोदी ने इस आंकड़े को पार करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. खास बात यह है कि उनका यह सफर अभी भी जारी है.

145 करोड़ भारतीयों की सुख, समृद्धि और संतुष्टि के लिए निरंतर कार्यरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कीर्तिमान ऐतिहासिक है.

3
729 views

Comment