डॉ. वीरेश कुमार सिंह का ग्रामीण भ्रमण, लोगों से मुलाकात कर जाना हाल-चाल
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर
बिल्सी। क्षेत्र में जनसंपर्क और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. वीरेश कुमार सिंह ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनके हाल-चाल जाने। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परिवार से आत्मीयता के साथ संवाद स्थापित किया, जिससे लोगों में खुशी और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि आज के समय में ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो हर वर्ग के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझते हैं और कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहते हैं। डॉ. वीरेश कुमार सिंह की यह पहल क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश लेकर आई है। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।