logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामनवमी शोभा यात्रा के लिए मेयर संजीव सिंह को दिया गया निमंत्रण


धनबाद: आगामी रामनवमी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में अटल अभियान चीते के सदस्यों ने धनबाद के मेयर संजीव सिंह से मुलाकात कर उन्हें शोभा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मेयर संजीव सिंह ने स्नेहपूर्वक निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की, जिससे युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि इस वर्ष शोभा यात्रा बाबूडीह जिला स्कूल से शुरू होकर सिटी सेंटर स्थित श्री हनुमान मंदिर तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि शहर की एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।

इस दौरान निशांत सिंह, अनिमेष, रौशन, कृष्णा, पीयूष, हिमांशु, आकाश और निखिल सहित कई युवा उपस्थित रहे। संस्था ने शहरवासियों से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

5
4892 views

Comment