logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वक्ता एवं युवा गीतकार दामोदर विरमाल हुए इंदौर रत्न अलंकरण 2026 से सम्मानित।

इंदौर | कवि, कला और कल्याण कोष एवं द ओपन स्टेज टेलेंट शो के संस्थापक श्री जितेंद्र शिवहरे के अनूठे प्रयास के अंतर्गत मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 101 विलक्षण प्रतिभाओं को 22 मार्च की शाम को सम्मानित किया गया।



उक्त आयोजन के अंतर्गत संस्था विद्यांजलि भारत मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक दामोदर विरमाल को हिंदी साहित्य, पत्रकारिता एवं कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु इंदौर अलंकरण सम्मान 2026 प्रदान किया गया। श्री विरमाल विगत 14 वर्षों से घरों में छिपी युवा एवं प्रौढ़ प्रतिभाओं को निशुल्क मंच और सम्मान देने हेतु सक्रिय है। इनकी संस्था के माध्यम से अभितक सैकड़ों प्रतिभाओं को मंच और सम्मान दिया जा चुका है। संस्था प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश के कोने कोने से प्रतिभाओं की खोज करके उन्हें मंच और सम्मान देकर उनके सपनों को उड़ान देने का प्रयास करती है।



दामोदर विरमाल को अन्य क्षेत्र जैसे सोशल मीडिया ज्ञान, साइबर अपराध, एवं युवा जागरण संकल्प यात्रा आदि प्रकल्पों के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा 25 से अधिक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके है। जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, स्पीक मालवा उज्जैन, नगरीय प्रशासन इंदौर, दिल्ली थियेटर, नवभारत ज्ञानपीठ, आईपीएस कॉलेज, एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ज्ञानोदय फाउंडेशन आदि शामिल है।



यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के संरक्षक पंडित योगेंद्र महंत (पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) के हाथों प्राप्त हुआ है। श्री विरमाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और संस्था के सम्मानित सदस्यों को दिया है।

7
241 views

Comment