logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवविवाहित जोड़े ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षता का दिया संदेश

(सिंघाना) अमरपुरा खुर्द में नव विवाहित जोड़े ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सब इंस्पेक्टर सुदेश लुनिया व मुनेश लुनिया ने एक नई पहल कर पर्यावरण का संदेश दिया है। सपरिवार आकर सड़क मार्ग के दोनों तरफ पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने नवविवाहित युगल जोड़े को आशीर्वाद दिया व इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर इंसपेक्टर ओमप्रकाश लुनिया, पूर्व सरपंच महेंद्र लुनिया, रामस्वरूप सोमरा, राहुल, शारदा देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0
88 views

Comment