logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपने गृहनगर पहुंचे नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय मोहन मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।

कलान। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विजय मोहन मिश्रा के अपने गृहनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।



जैसे ही विजय मोहन मिश्रा अपने नगर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “विजय मोहन मिश्रा जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।



इस मौके पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनका भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और पार्टी कार्यकर्ता अमन गुप्ता सभासद और आदित्य प्रताप सिह उर्फ हनी,शक्ति जीत सामिल हुए।


अपने संबोधन में विजय मोहन मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।



कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

62
5828 views

Comment