logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश में चुनावी खर्च कम करने और प्रशासनिक बोझ घटाने के लिए

दिल्ली

देश में चुनावी खर्च कम करने और प्रशासनिक बोझ घटाने के लिए “एक देश, एक चुनाव” की कवायद तेज हो गई है… सूत्रों के मुताबिक 2028 में पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।
डिटेल:
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार One Nation One Election मॉडल को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस योजना का मकसद बार-बार होने वाले चुनावों से होने वाली भारी प्रशासनिक लागत और संसाधनों की खपत को कम करना है।
बताया जा रहा है कि 2028 को टारगेट रखते हुए पंचायत राज, विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की तैयारी की जा रही है। इससे सुरक्षा बलों की तैनाती, सरकारी मशीनरी की व्यस्तता और चुनावी खर्च में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।
हालांकि इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए संविधान में संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी होगी। कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर सवाल उठा चुके हैं, जबकि सरकार इसे देशहित में बड़ा सुधार बता रही है।

0
0 views

Comment