मिनी आयशर ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार भाई-बहन घायल, युवक की हालत गंभीर
बहन सुरक्षित, युवक जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने पीछा कर ट्रक कि
सिंग्रामपुर /// शनिवार रात करीब 9 बजे सिंग्रामपुर में तेज रफ्तार मिनी आयशर ट्रक ने एक्टिवा सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस राय (पिता राजकुमार राय) के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी छोटी बहन को मामूली चोट लगी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत निजी वाहन से जबलपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बहन दूर जा गिरी, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे ने टीम के साथ ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला। इसके बाद जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने बायपास पर नाकाबंदी कर ट्रक का पीछा किया।
संयुक्त कार्रवाई में आरक्षक विवेक कटारे और अनमोल दीक्षित की मदद से पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक सहित वाहन को जब्त कर जबेरा थाने लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।