logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गाजियाबाद में “निवेश का सही कदम” अभियान के तहत निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद।
मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद श्री अभिनव गोपाल द्वारा “निवेश का सही कदम (Nivesh Ka Sahi Kadam)” अभियान के अंतर्गत आयोजित निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश तथा समावेशी आर्थिक विकास के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। जनसामान्य को जागरूक करते हुए बताया गया कि सही जानकारी एवं सतर्कता के साथ किया गया निवेश न केवल व्यक्तिगत आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि समग्र सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार भी है।
विशेष रूप से टियर-2 एवं टियर-3 क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने, धोखाधड़ी से बचाव तथा सुरक्षित निवेश विकल्पों को अपनाने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को वित्तीय अनुशासन, दीर्घकालिक निवेश दृष्टिकोण तथा सरकारी एवं संस्थागत योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की सहभागिता रही।
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP

1
0 views

Comment