logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति 5के तहत बहराइच पुलिस न बहू बेटियों को चौपाल लगा कर किया जागरूक

*प्रेस नोट*
*जनपद बहराइच*
दिनांक: 22.03.2026

- *मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन व जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को किया गया सशक्त*

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर बहू-बेटी चौपाल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, उनके अधिकारों, तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, मिशन शक्ति टीमों ने उन्हें विभिन्न सहायता सेवाओं, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी उपलब्ध कराई।

*प्रमुख बिंदु:*

महिलाओं पर होने वाले अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 – सीएम हेल्पलाइन, 112 – इमरजेंसी सेवा, 181 – महिला हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 1930 – साइबर अपराध शिकायत हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गयी । महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे लाभान्वित हो सकें। साथ ही मानव तस्करी / बाल तस्करी पर विशेष रूप से जानकारी दी गई कि इन अवैध गतिविधियों से कैसे सतर्क व सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को आत्म-रक्षा के सरल व प्रभावी तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा कर सके

4
88 views

Comment