logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ का भव्य सम्मान

प्रदीप महातौनी

उरई, जालौन। शहर के दिवोलिया रिसोर्ट में रविवार को भव्य व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। यह आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री नटवर लाल मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण मुंबई के प्रतिष्ठित उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ का सम्मान रहा। उन्हें उनके उत्कृष्ट औद्योगिक योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि जलील सेठ मुंबई में मरीन जहाज एवं होटल उद्योग से जुड़े हैं और व्यापार जगत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति अब्दुल जलील सेठ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी एवं कैलाश राजपूत द्वारा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहकर प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने व्यापारिक एकता और सम्मान की मिसाल पेश की।

38
6876 views

Comment