logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत का बड़ा फैसला: गौ तस्करी रोकने और संगठन की मजबूती के लिए नए निर्देश जारी

रिपोर्टर अमित दीक्षित

आगरा। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने गौ माता की रक्षा और संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया है।
हेल्पलाइन नंबर पर देनी होगी हर सूचना
संगठन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 20 मार्च से सभी कार्यकर्ताओं को गौ रक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि की जानकारी संगठन के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर देनी अनिवार्य होगी। इसमें गौ माता की रक्षा, संदिग्ध गाड़ियों की सूचना, गौ सेवा के कार्य और गौ पुत्र-पुत्रियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर रखा गया है।
स्व. चंद्रशेखर दास महाराज के संकल्प को करेंगे पूरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भावुक संदेश देते हुए कहा कि हमारे बड़े भाई गौ पुत्र चंद्रशेखर दास महाराज अब हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा लिए गए संकल्पों को पूरा करना हर सनातनी का कर्तव्य है। संगठन का मुख्य लक्ष्य भारत में:
गौ हत्या और गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना।
गौ कशी करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना।
गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करवाना है।
अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई
संगठन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और नियम सर्वोपरि हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में सबसे पहले शासन-प्रशासन की मदद लें। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि:
जो व्यक्ति जिस पद पर नियुक्त है, वह उसी के अनुसार अपनी टीम गठित करे।
यदि कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता अपने पद का दुरुपयोग करता पाया गया, तो उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।
पद के दुरुपयोग की सूचना केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संबंधित थाने में भी दर्ज कराई जाएगी।
यह आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज एवं राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार की सहमति से जारी किया गया है।

50
14061 views

Comment