इंडाली में श्री गोपाल गौशाला में विश्व जल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
(झुंझुनूं) ग्राम इंडाली में विश्व जल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और जल बचाने के लिए प्रेरित करना था। समाज सेवी निरंजन सिंह जानू के मार्ग दर्शन में डॉ. अरविंद भालोठिया के नेतृत्व में ग्राम इंडाली और हेजमपुरा के ग्रामीणों ने पेड़ लगाए और उनकी देखरेख करने की शपथ ली। इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला सचिव महावीर शर्मा, प्रिंसिपल सुरेंद्र डूडी, बजरंगलाल देग ,रामकर्ण, राजेंद्र लांबा, रतनलाल, भालाराम मान, बजरंग सिंह शेखावत, कैप्टन रामनिवास, जगदीश कड़वासरा, कोषाध्यक्ष संतु, पंकज देग, अंकित देग, अजय, बंटी, कुणाल, लखन, अनिल, सूरज, आयुष भालोठिया, क्रिश, विजय देग मौजूद रहे।