logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरिस्का बफर जोन में करणी माता मेला शुरू, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ

अलवर के बाला किला क्षेत्र के नीचे स्थित सरिस्का बफर जोन के जंगलों में करणी माता मेला शुरू हो गया है। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व का हिस्सा होने के कारण सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को जंगल के अंदर जाने से सख्ती से मना किया गया है और केवल निर्धारित मार्ग से ही मंदिर जाने की अनुमति दी गई है। साथ ही, टूटे हुए रास्ते पर केवल दोपहिया वाहनों को ही अनुमति दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई दुर्घटना न होसुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालु आस्था के साथ करणी माता के दर्शन कर रहे हैं, वहीं प्रशासन भी मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में जुटा हुआ है।

0
0 views

Comment