logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

West Bengal-Jharkhand सीमा पर कड़ी निगरानी, CP ने किया नाका चेकिंग का निरीक्षण


आसनसोल :- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने कुल्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड सीमा पर स्थित डुबुरडीही चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चल रही नाका चेकिंग का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में कुल 23 चिन्हित स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इन नाकों पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या नकदी के प्रवाह को रोका जा सके। डॉ. कुमार ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं समय-समय पर इन केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे।

1
46 views

Comment