खबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह जिले के उज्जैन सांदीपनि वेद विद्या संस्थान में छात्र की बेरहमी से पिटाई सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
*खबर मध्य प्रदेश के उज्जैन: सांदीपनी वेद विद्या संस्थान में छात्र की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल*
उज्जैन /जन जन की आवाज
उज्जैन के प्रतिष्ठित महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेदविद्या संस्थान में अनुशासन के नाम पर छात्र के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे के बिस्तर पर सोने जैसी छोटी सी बात पर वार्डन की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ने छात्र पर जमकर छड़ियां बरसाईं, जिससे वह दर्द से चीखता रहा। भारत सरकार के अधीन संचालित इस आवासीय संस्थान में हुई इस हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है, हालांकि प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।