logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 22 - मार्च - रविवार


*1* होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप की ईरान को नई धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी

*2* ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक; 100 से ज्यादा घायल

*3* ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, 20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

*4* LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी, केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं

*5* ईरानी नेवी ने LPG लदा भारतीय जहाज होर्मुज पार कराया, दावा- हमले से बचाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम बंद किए, अभी 22 जहाज फंसे

*6* अमेरिका द्वारा ईरान के तेल निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान से वैश्विक तेल संकट कम करने में मदद मिल सकती है। भले ही यह सीमित वक्त के लिए हो, लेकिन मुश्किल हालात में इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों को कम करने में मदद मिलेगी। भारत को भी अपने ऊर्जा संकट से निपटने में इस फैसले कुछ राहत मिल सकती है।

*7* 23 मार्च से बदल रहे हैं हवाई टिकट के नियम; सरकार खत्म कर रही घरेलू किराए की कैप; क्या अब एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना किराया?

*8* अमित शाह राज्यसभा में कल पेश करेंगे सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक, आईजी स्तर पर 50% पद IPS से भरने का प्रस्ताव

*9* राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत, कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

*10* पश्चिम एशिया संकट: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले- बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र समाधान

*11* भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी, पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफगानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

*12* भारत के नीति निर्माता उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सड़कें, हवाई अड्डे, बंदरगाह और लॉजिस्टिक कॉरिडोर जैसे बुनियादी ढांचों में निवेश तेजी से हो रहा है। एक कुशल परिवहन नेटवर्क आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा और घरेलू अर्थव्यवस्था के विस्तार में मदद करेगा।

*13* टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति, तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

*14* पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप; आज विपक्ष CM हाउस घेरेगा

*15* हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹1500, 70 हजार अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया, 3 टाउनशिप की घोषणा

*16* लग्जरी प्रॉपर्टी वाले निवेशकों का पैसा फंसा, अमेरिका-ईरान युद्ध में झुलस रहे दुबई में विला-अपार्टमेंट की मांग घटी; 2-4 करोड़ की छूट, फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार

*17* सोना इस हफ्ते ₹11 हजार सस्ता, ₹1.47 लाख पर आया, चांदी ₹28 हजार गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम

*18* 20 राज्यों में हाई अलर्ट: आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि बढ़ाएगी मुश्किलें, IMD ने किया सतर्क

6
535 views

Comment