logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज में ‘तबादला एक्सप्रेस’ तेज: एसपी सोमेंद्र मीणा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से महकमे में हलचल तेज हो गई है और कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जारी की गई तबादला सूची को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात कई उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और कांस्टेबलों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों के तहत निचलौल, कोतवाली, बृजमनगंज, सिंदुरिया और फरेंदा समेत कई महत्वपूर्ण थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि यह बदलाव पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किया गया है। जिन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जरूरत महसूस हुई, वहां अनुभवी और सक्षम कर्मियों को तैनात किया गया है।
इस बड़े फेरबदल को अपराध नियंत्रण को मजबूत करने, पुलिसिंग में सुधार लाने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

5
576 views

Comment