logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला कृषि पदाधिकारी,खगड़ि‌या द्वारा किसानों के फसल क्षति का आकलन हेतु फसल क्षति प्रतिवेदन की अविलम्ब मांग

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज
खगड़िया 22 मार्च 2026
दिनांक 20 मार्च 2026 संध्या / रात्रि में राज्य के विभिन्न जिले में आये आँधी- तुफान / वर्षा से किसानों के फसल वृहत पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे किसान त्राहिमाम करने लगे। इस असमय खराब मौसम से किसानों के क्षतिग्रस्त फसल ने सरकार का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। इस फसल क्षति के तहत खगड़ि‌या जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने संज्ञान लेते हुए जिला कृषि पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार को बेमौसम बारिश और आँधी तुफान से खगड़ि‌या जिला के किसानों का फसल क्षति का आकलन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। डी एम नवीन कुमार के त्वरित निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने फसल क्षति का आकलन हेतु सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक / संबंधित ए० टी० एम / ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता / सभी किसान सलाहकार को पत्र प्रेसित कर किसानों के फसल का क्षति प्रतिवेदन की मांग की है ।

फसल क्षति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा कहा गया है कि फसल के क्षति से संबंधित प्रतिवेदन की मांग अविलम्ब कृषि निदेशालय, बिहार पटना तथा जिलाधिकारी खगड़ि‌या के द्वारा की गयी है। अतः जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दिनांक 22.03. 26 तक अविलम्ब किसानों के फसल का सूक्ष्मतापूर्वक निरिक्षण कर अपराह्‌न 03.00 बजे तक जिला कृषि कार्यालय में फसल क्षति प्रतिवेदन उपलब्ध करने को आदेसित किया गया है।

कृषि निदेशालय पटना, जिलाधिकारी खगड़िया व कृषि जिला पदाधिकारी खगड़िया के द्वारा किसानों के फसल के क्षति को देखते हुए त्वरित संज्ञान लिए जाने से किसानों के दिल में फसल क्षति पूर्ति हेतु एक आश जगी है।

45
2215 views

Comment