पंजीकृत मोबाइल से ही होगी गैस बुकिंग
झालावाड़| एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। जिसके तहत उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही गैस की बुकिंग कराई जा सकेगी।
जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अब गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पूरी तरह उपभोक्ता सत्यापन आधारित होगी। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर से आईवीआरएस, व्हाट्सएप, वेबसाइट या मोबाइल प के माध्यम से बुकिंग की जा सकेगी। हर बुकिंग पर ओटीपी से सत्यापन अनिवार्य होगा।सिलेंडर डिलीवरी के समय उपभोक्ता के उसी मोबाइल नंबर पर डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड भेजा जाएगा। जिसे बताने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। इस दौरान पासबुक/डायरी में प्रविष्टि करना भी अनिवार्य रहेगा।
Aima मीडिया झालावाड़