रामेश्वर घाट बदहाल… 65 दिन बाद भी नहीं हुई सफाई, कचरे के ढेर से श्रद्धालु परेशान
रामेश्वर घाट की हालत इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। प्रशासन द्वारा करीब 65 दिन पहले घाट की सफाई और व्यवस्थाओं को सुधारने का वादा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
घाट परिसर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर फैली गंदगी न सिर्फ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, घाट पर केवल वीआईपी दौरों के समय ही सफाई होती है, जिसके बाद हालात फिर से बदहाल हो जाते हैं। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग:
घाट की नियमित सफाई व्यवस्था लागू की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे।